 |
Introduction to Khagariya बिहार राज्य के 38 जिलों में खगडिया एक जिला हैं ,जो जो मुंगेर डिवीज़न के अंतर्गत आता हैं । खगडिया को 10 मई 1981 को जिला घोषित किया गया । मैथिली और हिंदी यहाँ की मुख्य भाषा हैं । यहाँ का क्षेत्रफल 1485.8 km2(573.7 sq mi) हैं । प्राचीन काल में खगडिया को फकरिया के नाम से जाना जाता था । खगडिया जिला गंगा, कमला बलन, कोशी, बूढी गंडक आदि नदियों से घिरा हुआ हैं । खगडिया जिला को दो सब डिवीज़न खगडिया और गोगरि में बाँटा गया हैं । २०११ की जनगणना के अनुसार खगडिया का लिंग अनुपात 883:1000 तथा साक्षरता दर 60.87% बताई गई हैं ।
|